Urban Company IPO Listing: 62% लिस्टिंग गेन Rs 100 के शेयर ने एंट्री पर मचाया धमाल
Urban companyIpo listing: अर्बन कंपनी एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है यह कंपनी अपने clients को घर बैठे ही हर तरह की सर्विस मुहैया कराती है। यह शेयर 100 रूपये के आस पास था लिस्ट होने से पहले लेकिन आज यह शेयर 62% के प्रॉफिट पर लिस्ट हुआ है। इसके ipo को इन्वेस्टरों का धांसू response मिला था। इस ipo के जरिये नए शेयर जारी हुए है और offer for sale (ofs) के तहत भी शेयरो की बिक्री हुई है। कंपनी की कारोबारी स्थिति कैसे है यह चेक करे और कंपनी जुटाए गए पैसो का कैसे इस्तेमाल करेगी। urban company ipo
Urban Company Ipo listing : अर्बन कंपनी का आईपीओ जिसे निवेशकों से 1900 करोड़ जुटाने थे लेकिन मज़ा आज आया जब इन्वेस्टर्स लिस्टिंग पर 62% का प्रॉफिट देखने को मिला इसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12 sep तक खुला था और आज इस शेयर की लिस्टिंग हो गयी है। Urban company जो की एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है इस कंपनी के शेयर ने लिस्ट होते ही धमाल मचा दिया है। इसके आईपीओ को निवेशकों का भी शानदार रिस्पांस मिला था और overall इसे 108x से ज़्यादा बोली मिली थी। आईपीओ के तहत शेयर 103 रूपये के भाव पर जारी हुए है। आज BSE और NSE पर 166 रूपये के आस पास हुई है मतलब आईपीओ निवेशकों को करीब 62% का लिस्टिंग गेन देखने को मिला है। लिस्टिंग के बाढ़ शेयर का price इससे भी ज़्यादा ऊपर जाता हुआ नज़र आया था शेयर का price 172 रूपये तक देखने को मिला था मतलब निवेशकों को एक दिन में ही 67% प्रॉफिट तक भी देखने को मिला था। कंपनी के employees को ज्यादा मुनाफा हुआ होगा क्योकि उन्हें हर शेयर 9 रूपये डिस्काउंट पर मिला था।
Urban Company ipo के पैसे कैसे होंगे खर्च
अर्बन कंपनी का 1900 करोड़ का आईपीओ 10- 12 sep सुब्स्क्रिप्शन के लिए ओपन था। इस आईपीओ को इन्वेस्टर्स से ज़बरदस्त response देखने को मिला और ओवरआल यह शेयर 108.98 times सब्सक्राइब हुआ। qualified institutional buyers के लिए reserved हिस्सा 147.35 times सब्सक्राइब हुआ जब की non institutional investors का हिस्सा 77.82 times, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 41.49 times और कंपनी के एम्प्लाइज का हिस्सा 42.55 times भरा गया। इस आईपीओ के अंडर में 472.24 करोड़ के नए शेयर्स इशू किये गए है और इसके अलावा rs 1 face value वाले 13,86,40,774 शेयर्स ऑफर फॉर सेल के जरिये से बिक्री हुई है। ऑफर फॉर सेल का पैसा उन्ही शरहोल्डर्स को जायेगा जिन्होंने अपने शेयर्स बेचे है। वही नए शेयर्स के through जो फण्ड raise हुआ है उसमे Rs 190 करोड़ नयी टेक्नोलॉजी और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर, Rs 75 करोड़ ऑफिस lease payments के लिए , Rs 90 करोड़ मार्केटिंग पर और बचा हुआ पैसा general corporate purposes पर खर्च किया जायेगा।
Urban company के बारे में
अर्बन कंपनी एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है जो की 2014 दिसंबर में शुरू हुई थी फिर इस कंपनी ने अपने कस्टमर्स को पहले home एंड beauty की सर्विसेज देना स्टार्ट किया और आज यह कंपनी इंडिया के 51 cities में available है और इसका बिज़नेस दुबई और singpore जैसे देश में भी फैला हुआ है। और अब इस कंपनी के प्लेटफार्म पर क्लीनिंग, प्लम्बिंग, इलेक्ट्रिक वर्क, एप्लायंसेज रिपेयर, ब्यूटी ट्रीटमेंट्स और massage थेरेपी जैसा सर्विसेज भी शुरू हो गया है। कंपनी ने अपने ब्रांड Native के under water purifiers और electric door locks लांच करके home solutions business में भी entry ले ली है। जून 2025 एक तिहाई के डाटा के हिसाब से अर्बन कंपनी के प्लेटफार्म पर एवरेज 54,347 एक्टिव monthly सर्विस प्रोफेशनल्स काम कर रहे है। अगर फाइनेंसियल हेल्थ की बात करे तो कंपनी ने पिछले कुछ सालो में स्ट्रांग रिकवरी दिखाई है। FY 2023 में इसका net loss ₹312.48 crore था , जो FY 2024 में घट कर ₹92.77 crore हो गया . और FY 2025 तक कंपनी ने ₹239.77 croreका net प्रॉफिट कमा लिया
इस फाइनेंसियल ईयर में कंपनी की टोटल इनकम 31% CAGR के साथ बढ़कर Rs 1261 करोड़ पहुंच गयी है और साथ ही reserve and surplus FY 2023 के एन्ड में Rs 2402.82 करोड़ से बढ़कर FY 2024 के एन्ड में Rs 2404.69 करोड़ और FY 2025 के एन्ड तक Rs 2646.12 करोड़ हो गया।
Disclaimer: This is for education purpose only
यह जानकारी सिर्फ सुचना के लिए दी जा रही है मार्किट में निवेश करना जोखिम के अधीन है इसलिए इन्वेस्ट करने से पहले अपने सलाहकार से सलाह ज़रूर ले यह आर्टिकल buy sell recommendation के लिए बिलकुल भी नहीं है इसलिए सोच समझ कर ही इन्वेस्ट करे क्योकि loss या फिर प्रॉफिट के ज़िम्मेदार आप खुद होंगे।