Instakhabar

Delhi Red Fort Blast 2025: लाल किले के पास हुआ बड़ा धमाका — क्या है असली सच्चाई?

Delhi Red Fort Blast 2025

10 नवंबर 2025: दिल्ली की शाम जिसने पूरे देश को हिला दिया

Delhi Red Fort Blast 2025: 10 नवंबर 2025 की शाम 6:45 बजे एक Hyundai i20 कार सूनहरी मस्जिद की पार्किंग से निकली और लाल किले के पास लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 की ओर बढ़ रही थी।
करीब 6:52 बजे, कार ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी, और कुछ ही सेकंड में एक भयानक विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।

धमाके का असर: सड़क पर तबाही का मंजर

धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि—

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इतनी तेज आवाज उन्होंने पहले कभी नहीं सुनी थी। विस्फोट की आवाज ITO तक (2.5 किमी) सुनाई दी।

सीसीटीवी और मोबाइल वीडियो ने खोला कई सवालों का राज

धमाके के समय दो लोग सड़क के इस हिस्से की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इन वीडियोज़ में ब्लास्ट की शक्ति साफ-साफ दिखती है।
स्लो-मोशन में देखा जाए तो पास का बड़ा पेड़ भी जोरदार तरीके से हिलता दिखाई देता है।

10 मिनट में राहत कार्य शुरू, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर

धमाके के तुरंत बाद 6:55 PM पर फायर सर्विस को कॉल किया गया और 7 फायर टेंडर घटनास्थल पर भेजे गए।
7 बजे पुलिस पहुंची, और 7:15 बजे एंबुलेंस मौके पर आ गईं।
स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए कई घायलों को ई-रिक्शा के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

Delhi Red Fort Blast 2025
Delhi Red Fort Blast 2025

13 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

लगभग 20+ लोग घायल हुए और उनमें से 8 लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे।
अब तक कुल 13 मृतकों की पुष्टि की गई है।
पहचान किए गए कुछ लोग शामिल हैं—

क्या यह हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साज़िश थी?

UAPA के तहत FIR — आतंकवादी घटना की ओर इशारा

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में UAPA के तहत FIR दर्ज की है। यह कानून केवल आतंकवादी गतिविधियों में लागू होता है।
प्रधानमंत्री ने भी इस घटना को “साज़िश” बताया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकारी एजेंसियां इसे गंभीर आतंकी एंगल से देख रही हैं।

कार की Ownership Chain ने बढ़ाया संदेह

ब्लास्ट में इस्तेमाल Hyundai i20 का नंबर बताया जाता है:
HR26 CE 7674

यह कार कई लोगों के पास रही—

इस लंबे और उलझे हुए कार-ट्रांसफर ने जांच को और संदेहपूर्ण बना दिया है।

Faridabad Connection: 3000 KG Explosive Material ने खोली बड़ी साज़िश

उसी दिन फरीदाबाद में दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर आरोप है कि वे आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे।
उनके किराए वाले घर से बरामद किया गया—

इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक का मिलना किसी बड़े प्लान की ओर संकेत करता है।

क्या Umar Nabi इस ब्लास्ट का मुख्य आरोपी था?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार—

अफवाहों और नफरत फैलाने वालों से सावधान रहें

इस घटना के बाद—

ऐसी अफवाहें माहौल को और बिगाड़ सकती हैं।

सबसे बड़ा सवाल: 3000 KG विस्फोटक देश में आया कैसे?

यह मामला देश की आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाता है—

इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक फरीदाबाद तक कैसे पहुंचा?

6 साल पहले पुलवामा हमले के समय भी यही सवाल उठा था।

देश उम्मीद कर रहा है कि इस बार जांच में सच्चाई जल्द सामने आए।

यह भी पढ़े:- सऊदी अरब बस हादसा 2025: 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत — पूरी घटना और सरकारी कार्रवाई

Exit mobile version