Instakhabar

Asia Cup 2025 Controversy: India v/s pakistan handshake boycott – Full Report

Asia Cup 2025 Controversy

Asia Cup 2025 Controversy : इंडिया की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से किया इनकार – Full Report

इंडिया v/s पाकिस्तान का cricket match जो होता है एक हाई वोल्टेज क्रिकेट clash की तरह होता है फिर चाहे world cup हो, Asia cup हो , या फिर कोई भी multi national टूर्नामेंट दोनों टीम के बीच में होने वाला मुक़ाबला एक गेम ही नहीं बल्कि एक इमोशनल इवेंट बन जाता है जहा audience का craze other टीम के मुक़ाबले में india v/s pakistan मैच के लिए ज़्यादा देखा जाता है। हर बार की तरह इन दोनों टीम का मैच देखने के लिए लाखो की तादाद में Fans Tv पर चिपक जाते है और जहा भी मैच होता है वो stadium भी भर जाता है। लेकिन इस बार दुबई के 2025 के asia cup के बाद जो हुआ उसने सभी क्रिकेट lovers को चौका दिया।

इंडिया टीम के खिलाड़ियो ने मैच ख़तम के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना क्यों avoid किया

रविवार को दुबई में ग्रुप A का मैच हुआ जिसमे इंडिया की टीम ने कप्तान salman ali agha की पाकिस्तानी टीम को 7 विकेट से हरा दिया। भारत का परफॉरमेंस batting और bowling दोनों में ज़बरदस्त रहा लेकिन एक shocking twist जब सामने आया जिस वक़्त मैच ख़तम हो गया था। जहा दोनों टीम के खिलाडी मैच ख़तम होते ही आम तौर पर एक दूसरे से हाथ मिलाते है वहा इंडिया टीम के खिलाड़ियों ने मैच ख़तम होने होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ न तो किसी ने हैंड शेक किया और न ही किसी ने दोस्ती भरी बातचीत की जैसा हर मैच में हम अक्सर देखते है की जिस भी टीम का मैच होता है दोनों टीम के खिलाडी आपस में अच्छी तरह से मिलते है मैच खतम होने के बाद लेकिन यहाँ नज़ारा कुछ और ही था। कप्तान सूर्य कुमार यादव की भारतीय टीम मैच ख़तम होते ही सीधा ड्रेसिंग रूम में चली गयी वही पाकिस्तानी खिलाडी उनका इंतज़ार करते रह गए। यह फैसला एक symbolic protest था रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिलना इसलिए avoid किया था क्योकि अप्रैल महीने में pahalgam कश्मीर के अंदर terrorist attack हुआ था जिसमे 26 इंडियन टूरिस्ट की जान चली गयी थी। उस attack के पीछे भी पाकिस्तानी टेररिस्ट ग्रुप का हाथ बताया जा रहा था इसी वजह से इंडियन खिलाड़ियों ने अपने देशवासियो को एक मैसेज दिया उनके लिए soprtsmanship से पहले देश का सेंटीमेंट बहुत ज़रूरी है।
Asia Cup 2025 Controversy

सिर्फ पाकिस्तानी खिलाडी ही नहीं मैच के जो officials staff होते है उन्हें भी avoid किया

इस बायकाट का असर सिर्फ पाकिस्तानी खिलाड़ियों तक ही सिमित नहीं रहा बल्कि टीम ऑफिसियल को भी ignore किया गया। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के हिसाब से मैच के referee Andy pycroft स्टेडियम से बहार निकलने से पहले इंडिया के खिलाड़ियों का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन उन्हें भी ignore कर दिया गया। और ख़ास बात यह भी थी की मैच के referee pycroft ने टॉस के वक़्त ही टीम पाकिस्तान के कप्तान salman ali agha और उनकी टीम के खिलाड़िया को पहले ही बता दिया था की आज इंडियन टीम के खिलाडी आपसे हैंडशेक नहीं करेंगे और referee ने यह भी suggest किया था की सलमान खुद भी सूर्य कुमार यादव या फिर उनकी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की कोशिश न करे क्योकि सभी खिलाडी पहलगाम के हादसे को लेकर बहुत गुस्सा थे सभी पाकिस्तानियो से।  

पीसीबी का रिएक्शन गेम के spirit के खिलाफ

इस incident के बाद pakistan cricket board (PCB) ने तुरंत रिएक्शन दिया। PCB ने एक official स्टेटमेंट में कहा की भारत का यह step sportsmanship के सख्त खिलाफ है और उन्होंने इसका opposition रिकॉर्ड करने का भी फैसला लिया यानी जैसा टीम इंडिया ने हमारे साथ यह सलूक किया है तो हम भी वक़्त आने पर ऐसा ही करेंगे। PCB के स्टेटमेंट के मुताबिक ही referre andy pycroft ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली को सार इंस्ट्रक्शंस दिए थी की इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव से हाथ न मिलाये मतलब साफ़ ही की referee को भी पहले ही शक हो गया था की शायद कुछ ऐसा ही होगा तो इसलिए उसने सलमान को पहले ही बता दिया था। पाकिस्तानी टीम के मैनेजमेंट ने इंडिया के इस behaviour को गेम spirit के खिलाफ माना है और officially इसका प्रोटेस्ट भी किया जा रहा है।

सवाल यह की टीम इंडिया का यह कदम क्या justified था

एक तरफ देखा जाए तो spotsmanship हमेशा दोस्ती, harmony और peace का मैसेज देती है लेकिन अगर दूसरी तरफ किसी टेररिस्ट अटैक में innocent टूरिस्ट को टारगेट किया गया हो तो खिलाड़ियों को अपने देश के लिए symbolic protest भी दिखाना ज़रूरी हो जाता है। ज़्यादातर Fans भी इस तरह के issues पर divided होते है जब की कुछ लोग कह भी रहे है की टीम इंडिया का यह कदम बिलकुल सही था national security और respect भी सबसे पहले आता है। वही कुछ क्रिकेट fans यह भी कह रहे है की मैच के बाद एक दूसरे को हैंडशेक avoid करना unnecessary था क्योकि स्पोर्ट्स और राजनीती को बिलकुल अलग अलग रखना चाहिए।

क्या history again repeat हुई है

देखो कॉन्ट्रोवर्सीज वगैरह तो सभी के बीच आपस में चलती रहती है फिर चाहे वो कोई भी फील्ड हो ऐसा ही इंडिया और पाकिस्तान के बीच भी कोई पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी दोनों टीम के बीच controversies हो चुकी है पिछले कुछ सालो में दोनों टीम की बीच क्रिकेट series बंद रही है। सिर्फ ICC टूर्नामेंट्स या फिर कोई एशिया कप जैसे इवेंट्स में ही दोनों टीम आमने सामने आती है। और वैसे भी इन दोनों टीम का मैच एक high pressure environment में होता है जहा इनकी छोटी कोई बात भी बड़ी हेडलाइंस बन जाती है। इस बार भी वैसा ही हुआ एक तरफ तो इंडियन टीम के fans उनकी जीत का जशन बना रहे थे वही दूसरी तरफ हैंडशेक बायकाट वाली खबर ने सबका ध्यान दूसरी तरफ खींच लिया।

अब इसका क्या Conclusion निकलता है

Asia cup 2025 का यह इंडिया v/s पाकिस्तान हैंडशेक बॉयकॉट का मामला हमेशा याद रहेगा न ही सिर्फ टीम इंडिया की ज़बरदस्त जीत के लिए बल्कि मैच के बाद के बॉयकॉट के लिए भी। अब देखना यह होगा की PCB के प्रोटेस्ट का क्या रिजल्ट्स निकलता है और ICC इस incident पर क्या स्टैंड लेता है। एक बात तो माननी पड़ेगी आपको इंडिया पाकिस्तान के matches सिर्फ गेम ही नहीं बल्कि मैच के दौरान लोगो में जो इमोशंस होते है न वो देखने लायक होते है और इसमें राजनीती भी अपनी टांग अड़ाती रहती है इसलिए इन दोनों टीम का मैच जब जब होता है तो क्रिकेट fans में craze डबल होता है। और इसी वजह से ही यह हमेशा दुनिया भर के क्रिकेट fans के लिए discussion का topic बन जाता है।
Exit mobile version